Post Office MSSC : डाकघर ने महिलाओं के लिए बेहतरीन योजना को शुरू किया है जिसमें जबरदस्त ब्याज के साथ में रिटर्न दिया जा रहा है। इस स्कीम में केवला 2 लाख का निवेश अधिकतम किया जा सकता है ओर आपको इस निवेश पर 32 हजार ब्याज मिल जाता है। इस स्कीम में 31 मार्च 2025 तक ही निवेश किया जा सकता है क्योंकि दोस्तों इसके बाद में इस स्कीम को बंद कर दिया जायेगा।
डाकघर ने इस स्कीम को केवल महिलाओं के लिए ही शुरू किया है ओर खास तौर पर डिज़ाइन किया है ताकि महिलाएं इसमें निवेश करके अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कर सके। चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको डाकघर की इस स्कीम (Post Office Scheme) की पूरी जानकारी दे देते है कि कैसे इसमें निवेश किया जा सकता है ओर इस स्कीम में निवेश करने के क्या क्या नियम बनाए गए है। आर्टिकल को लास्ट तक पढ़ेंगी तो आपको अच्छे से समझ आयेगा।
Post Office MSSC Scheme क्या है?
देखिए दोस्तों ये पोस्ट ऑफिस महीला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम (Post Office MSSC) भी वैसे तो डाकघर की तरफ से चलाई जा रही बाकी की स्कीम की तरफ ही एक बचत योजना ही है जिसमें निवेश किया जाता है ओर निवेश की राशि पर ब्याज के साथ रिटर्न का लाभ मिलता है। लेकिन इसमें एक अंतर ये है कि इसमें केवल महिलाओं ओर लड़कियों को ही निवेश करने का अधिकार है।
इस स्कीम को भारत सरकार के वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) की ओर से 27 जून 2023 को अपने गैजेट के जरिए अनाउंस किया गया था और उस समय सभी वित्तीय संस्थान को इसको लागू करने ओर शुरू करने के लिए कहा था। तभी से ये स्कीम महिलाओं में निवेश के लिए एक प्रचलित बचत योजना बनी हुई है। दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि अब सरकार इस स्कीम को बंद करने जा रही है ओर इसमें आप सभी केवल 31 मार्च 2025 तक ही निवेश कर सकते है।
पोस्ट ऑफिस MSSC में ब्याज की दर
डाकघर अपनी इस स्कीम में महिलाओं ओर लड़कियों को निवेश करने पर इस समय 7.5% सालाना ब्याज देता है। इसके अलावा तिमाही के आधार पर कंपाउंडेड होती है। इस ब्याज दर से ही महिलाओं को महज दो साल में ही काफी तगड़ा रिटर्न मिल जाता है।
निवेश के नियम ओर दस्तावेज
वैसे ये तो दोस्तों आपको पता चल गया होगा कि ये स्कीम केवल महिलाओं ओर लड़कियों के लिए है लेकिन इसमें कुछ नियम बनाए है जिसके जरिए इसमें निवेश किया जा सकता है। देखिए इस स्कीम में कौन कौन से नियमों के तहत निवेश किया जा सकता है।
- महिला भारत की निवासी होनी चाहिए।
- महिला की आयु न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए।
- अवैवाहिक लड़कियां भी इसमें निवेश कर सकती है।
- न्यूनतम ₹1,000 का निवेश ओर अधिकतम ₹2,00,000 का निवेश किया जा सकता है।
- निवेश की अवधि 2 साल की होती है।
- समय से पहले निकासी की सुविधा भी है।
दोस्तों इस योजना में निवेश के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेज देने होते है ताकि आपकी पहचान की जा सके। देखिए कौन कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी है इसमें निवेश करने के लिए :
- महिला या लड़की का आधार कार्ड ओर आधार से लिंक मोबाइल नंबर।
- पैन कार्ड की जरूरत पड़ेगी।
- स्थाई निवास प्रमाण पत्र भी देना होगा जिसमें बिजली का बिल या फिर राशन कार्ड दे सकते है।
रिटर्न की गणना और निवेश की प्रक्रिया
डाकघर अपनी इस बचत योजना (Saving Scheme) में 7.5 फीसदी ब्याज का लाभ दे रहा है ओर इसी के आधार पर इसकी गणना की जाती है। इसमें 2 लाख का अधिकतम निवेश होता है जिस पर डाकघर ₹32,044 ब्याज देता है। कुल रिटर्न इसमें ₹2,32,044 मिलता है। इसके अलावा अगर आप इससे कम का निवेश करती है तो आपको कितना रिटर्न मिलेगा इसके लिये नीचे दी गई है।
- ₹20,000 निवेश पर : ₹23,204 रिटर्न
- ₹50,000 निवेश पर : ₹58,011 रिटर्न
- ₹1,00,000 निवेश पर : ₹1,16,022 रिटर्न
- ₹1,50,000 निवेश पर : ₹1,74,033 रिटर्न
- ₹1,80,000 निवेश पर : ₹2,08,840 रिटर्न
चलिए अब इसमें निवेश कैसे करेंगे ये भी जान लेते है। देखिए इस आर्टिकल में हम डाकघर में निवेश करने की बात कर रहे है तो निश्चित रूप से डाकघर में जाकर के इस स्कीम में निवेश कर सकते है। इसके अलावा अगर आप डाकघर में निवेश नहीं करना चाहती ओर बैंक में निवेश करना है तो आप किसी भी बैंक से भी इसमें निवेश कर सकती है। सभी जगह पर आपको ब्याज दर एक जैसी मिलती है ओर रिटर्न भी बराबर मिलता है।
1 thought on “Post Office MSSC: 2 लाख जमा पर 32 हजार ब्याज, महिलाओं के लिए तगड़ी स्कीम”