Post Office Scheme : डाकघर की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में आप 7.5 फीसदी ब्याज दर ले सकते है और साथ में आयकर में भी छूट ले सकते है। अधिक ब्याज दर के साथ में अगर आप अपने आने वाले भविष्य के लिए एक बड़ा अमाउंट रिटर्न के रूप में लेना चाहते है तो आपको इस स्कीम की पूरी जानकारी जरूर लेनी चाहिए।
अभी साल 2025 शुरू हो चूका है और नए साल में डाकघर की एफडी में अगर आप 5 लाख जमा कर देते है तो आपको 5 साल में अब कितना रिटर्न मिलेगा। इसके अलावा 1 साल, 2 साल और तीन साल में कितना रिटर्न मिलेगा चलिए इसकी गणना आज के आर्टिकल में करते है। उम्मीद है की ये आर्टिकल आपके कुछ ना कुछ काम जरूर आयेगा।
फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में ब्याज कितना मिलता है?
सबसे पहले तो ब्याज के बारे में जानकारी प्राप्र्त करनी बहुत जरुरी होती है दोस्तों क्योंकि इसके अनुसार ही आपको पूरा रिटर्न मिलता है। अगर ब्याज दर कम होती है तो आपको रिटर्न कम मिलता है। देखिये नए साल में अब आपको डाकघर कितना ब्याज अपनी एफडी स्कीम पर देने वाला है।
दोस्तों पिछले साल 2024 की आखिरी तिमाही में आपको 1 साल की एफडी पर 6.9 फीसदी ब्याज मिलता था। 2 साल की एफडी पर 7.0 फीसदी, 3 साल की एफडी में 7.1 फीसदी और 5 साल के लिए आप पैसे निवेश करते थे तो आपको 7.5 फीसदी ब्याज दर डाकघर की और से दिया जा रहा था। डाकघर ने अब साल 2025 की पहली तिमाही यानि जनवरी से मार्च तक के लिए ब्याज दरों में इजाफा नहीं किया है और इसी वजह से आपको वही ब्याज दर अभी मिलने लग रही है जो पहले दी जा रही थी।
2025 में डाकघर की एफडी में क्तिना रिटर्न मिलेगा
इस नए साल में जब ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया गया है तो आपको रिटर्न भी उसी ब्याज दर के हिसाब से ही मिलेगा दोस्तों। आप 5 लाख का निवेश करेंगे तो आपको कितना रिटर्न मिलेगा इसकी गणना यहां निचे देखिये :
5 लाख का 1 साल के लिए निवेश करने पर आपको ₹5,35,403 रिटर्न मिलेगा जिसमे ₹35,403 ब्याज का मिलता है। 2 साल के लिए ये पैसे अगर आप निवेश करेंगे तो आपको ₹5,74,441 रिटर्न मिल जायेगा जिसमे आपको ₹74,441 ब्याज का मिलेगा। इसके अलावा अगर 3 साल के लिए आप 5 लाख की एफडी कर देते है तो आपको ₹6,17,538 रिटर्न और इसमें ₹1,17,538 ब्याज का मिल जाता है। इसके अलावा अगर बात करें 5 लाख की 5 साल की एफडी की तो इसमें आपको ₹7,24,974 रिटर्न मिलेगा और ₹2,24,974 ब्याज का मिल जाता है।
निवेश के नियम और प्रक्रिया
डाकघर में निवेश करने के नियमों में अभी कोई भी बदलाव नहीं हुआ है और इसमें भारत का कोई भी नागरिक पहले की ही तरह से निवेश कर सकता है। आयु सिमा को भी 18 साला या फिर इससे अधिक की ही निर्धारित की हुई है। इसके अलावा न्यूनतम 500 रूपए का निवेश और अधिकतम की कोई लिमिट नहीं है।
निवेश करने के लिए पहले की तरह ही आपको डाकघर में जाना होगा क्योनी डाकघर के अलावा आप बाहर से इसमें ऑनलाइन निवेश नहीं कर सकते। डाकघर में जाकर के आपको एफडी योजना का फार्म भरना होगा और उसके साथ में अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, स्थाई निवास प्रमाण पत्र लगाना होगा। इसके अलावा एपीआई 2 पासपोर्ट साइज की फोटो भी इसके साथ में लगाकर डाकघर में जमा करनी होगी।
फार्म को जमा करने के बाद में आपको डाकघर की और से अकाउंट खोलकर दे दिया जायेगा जिसमे आपको अपने निवेश के 5 लाख को जमा करना है। ये पैसे आप नगदी के रूप में या फिर ऑनलाइन या फिर चेक से भी जमा कर सकते है। इसके बाद में अपनी पासबुक आपको डाकघर से ले लेनी है जो की आपके निवेश का सबूत होता है।
1 लाख से 10 लाख की एफडी में 5 साल की गणना भी देख लीजिये
दोस्तों अभी तक आपने 5 लाख की गणना यहां पर देखिये है लेकिन इसके अलावा अगर आप 1 लाख से 10 लाख के बीच में किसी भी रकम को डाकघर में निवेश करते है तो उसकी भी गणना के बारे में आपको पता होना चाहिए। देखिये यहां पर की कितना निवेश करने पर आपको कितना रिटर्न मिलेगा। इसमें हम आपको डिटेल में जानकारी दे रहे है ताकि निवेश करने से पहले आपको पूरी जानकारी प्राप्त हो सके।
निवेश की राशि | निवेश की अवधी | कुल रिटर्न |
1 लाख | 5 साल | ₹1,44,995 |
2 लाख | 5 साल | ₹2,89,990 |
3 लाख | 5 साल | ₹4,34,984 |
4 लाख | 5 साल | ₹5,79,979 |
6 लाख | 5 साल | ₹8,69,969 |
7 लाख | 5 साल | ₹10,14,964 |
8 लाख | 5 साल | ₹11,59,958 |
9 लाख | 5 साल | ₹13,04,953 |
10 लाख | 5 साल | ₹14,49,948 |
आयकर छूट भी आपको मिलेगा
दोस्तों आपको बता दे की डाकघर की एफडी स्कीम में अगर आप 5 साल के लिए निवेश करते है तो इसमें आपको भारत सरकार के आयकर विभाग की तरफ से टैक्स में छूट दी जाती है ,ये छूट आपको आयकर अधिनयम की धारा 80C के अनुसार दी जाती है। इसलिए आपको ये भी एक प्रकार की बचत ही होती है और इसको आप आसानी से ले सकते है। इसके अलावा आपको जो रिटर्न मिलता है वो भी आयकर के दायरे से बाहर होता है।